Covid Inquiry UK

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं। उत्तरी …
वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं। उत्तरी आयरलैंड, यूके का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहाँ एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहाँ आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, यूके अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है।
डेटा प्रदाता: hi.wikipedia.org